पटना ग्रामीण: पटना की प्रसिद्ध मिठाई दुकान हरिलाल के ठिकानों पर हुई छापेमारी, टैक्स चोरी करने का आरोप
पटना की चर्चित मिठाई दुकान हरिलाल के ठिकानों पर बुधवार करीब 11:30 बजे छापेमारी हुई है. बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भी यह छापेमारी खत्म हुई। पुलिस की मौजदूगी में यह रेड की गई। पुलिस ने पूरे इलाके को बैरिकेड करते हुए वहां अपनी कार्रवाई शुरू की। एसके पुरी सहित पटना में मौजूद हरिलाल के कई ठिकानों पर एक साथ यह छापेमारी की गई है। यह छापेमारी आयकर विभाग की ओर से कई गई।