पटना ग्रामीण: गुरु रहमान ने हाथ काटकर खून से पत्र लिखा, राज्यपाल, सीएम और बीपीएससी अध्यक्ष को भेजेंगे, पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग
बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने को लेकर शिक्षक गुरु रहमान ने छात्रों के लिए अपना हाथ काट लिया है। दोपहर 1 बजे पटना स्थित कोचिंग कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि अपना हाथ काट कर खून से राज्यपाल, सीएम, बीपीएससी अध्यक्ष को री एग्जाम करवाने के लिए पत्र लिखा है।