सिराथू: भूसा लादकर जा रही एक पिकअप सिराथू रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई, पोल टूटा और बिजली हुई बाधित
मंगलवार की देर रात सिराथू रोड पर एक अनियंत्रित भूसा लाद कर जा रही पिकअप सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई है। इस घटना में बिजली का पोल टूट कर जमीन पर गिर गया है।घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है इलाके की बिजली रात भर बाधित रही है।बुधवार सुबह बिजली विभाग के लोगों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त की तो इलाके में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी है।