सिराथू: पल्टीपुर में ग्राम प्रधान ने एसडीएम से दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
मंगलवार शाम अंदावा गाँव की प्रधान ने एक वीडियो वायरल करते हुए बताया कि उनके गाँव के पल्टीपुर में कुछ दबंग किस्म के लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।प्रधान एकता राज ने बताया कि मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रधान ने बताया कि लेखपाल की मिलीभगत से उनके गाँव की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।