सिराथू: नेशनल हाईवे सैनी इलाके में खड़े ट्रेलर ट्रक में घुसा कंटेनर, हादसे में केबिन में फंसा कंटेनर चालक
बुधवार दोपहर सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर बिगड़ा हुआ खड़ा था।तेज रफ्तार एक कंटेनर आया और अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रेलर ट्रक में घुस गया।घटना में ट्रक चालक ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ट्रक के केबिन में फसे चालक को निकालने का प्रयास कर रही है।अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।