सिराथू: पुलिस ने भदवा गाँव से डीपी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा गाँव से मंगलवार पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र सुभाष चंद्र है जो चकमाह थाना कोखराज का रहने वाला है जिस पर बीएनएस की धाराओं के साथ डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने थाने लाकर लिखा पढ़ी करते हुए अभियुक्त का न्यायालय चालान भेज दिया है।