सिराथू: पुलिस ने सैनी थाना क्षेत्र से अपहरण संबंधी धाराओं में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार को सैनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त महेवा घाट थाना इलाके के नैनी मवई गांव का रहने वाला है जिसका नाम दिवाकर गौतम पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है।थाना सैनी में दर्ज मुकदमा की धारा 137 2 बीएनएस 87 का संबंधित वांछित अभियुक्त था।पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।