सिराथू: केसारी गांव के निर्माणाधीन गौशाला के पास पुलिस ने दो लोगों को चोरी किए गए 85 टुकड़ों सरिया के साथ किया गिरफ्तार
मंगलवार को सैनी थाना क्षेत्र के केसारी गांव के निर्माण अधीन गौशाला के पास से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चोरी किए गए पचासी सरिया के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए विजमन विश्वकर्मा और ननका कोखराज के अंदावा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।