झालरापाटन: वसुंधरा के गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को झटका, नगर परिषद, खानपुर, भवानी मंडी और डग में कांग्रेस को मिला बहुमत
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को झटका लगा है। झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां कांग्रेस ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी सिर्फ 13 सीटों पर ही सिमट गई।पूरे जिले के आठ निकायों की बात करें तो 240 वार्डों में से बीजेपी ने केवल 103 वार्ड जीते हैं। वहीं, कांग्रेस ने 117