Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image

जलभराव से मुक्ति के लिए युद्धस्तर पर काम के आदेश, सीटीएम बोले, कचरा न फेंकें, सफाई में सहयोग करें नागरिक पानी निकासी में आ रही रुकावटों का तुरंत करें समाधान, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - सीटीएम पीयूष गुप्ता बारिश के बीच नालों की सफाई का जायजा लेने सड़कों पर उतरे नगराधीश, दिए कड़े निर्देश शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: मानसून की आहट के साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नालों की सफाई का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बारिश के बीच नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने खुद सड़कों पर उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर सहित कई जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई कार्य की जमीनी हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता ने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ नालों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां कहीं भी नालों के भीतर पानी की निकासी में रुकावट है, उसे बिना किसी देरी के तुरंत दूर किया जाए। सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को जलभराव से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें साफ करने के आदेश दिए। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से भी सीधे बातचीत की और जलभराव के संबंध में उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सीटीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने समझाया कि कचरा फेंकने से नाले ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मामूली बारिश में भी पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी फील्ड में रहकर नियमित नालों व सीवरेज सफाई का जायजा लें। जहां भी सीवरेज व नाला ब्लॉक नजर आए, तुरंत उसकी सफाई कराएं। ताकि बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

MORE NEWS

हरियाणा: मॉर्निंग वॉक पर निकले कोर्ट कर्मचारी की हत्*या, इंटरकास्ट मैरिज के बाद मिल रही थीं धमकियां।।
Haryana Court Employee Murdered During Morning Walk, Family Alleges Threats After Inter-Caste Marriage
#Haryana #BreakingNews #CrimeNews #CourtEmployee #InterCasteMarriage #PoliceInvestigation #Justice #MorningWalk #AKNewsHaryana

हरियाणा: मॉर्निंग वॉक पर निकले कोर्ट कर्मचारी की हत्*या, इंटरकास्ट मैरिज के बाद मिल रही थीं धमकियां।। Haryana Court Employee Murdered During Morning Walk, Family Alleges Threats After Inter-Caste Marriage #Haryana #BreakingNews #CrimeNews #CourtEmployee #InterCasteMarriage #PoliceInvestigation #Justice #MorningWalk #AKNewsHaryana

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

10 बीएलओ को नोटिस जारी-अतिरिक्त उपायुक्त
यमुनानगर, 6 जुलाई-निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार इस समय बी.एल.ओ. द्वारा गणना प्रपत्रों की एकत्रण व डिजिटाईजेशन किया जा रहा है, जिसके संबंध में उक्त वर्णित पत्रों के माध्यम से बी.एल.ओ., जिनका डिजिटाईजेशन का कार्य असंतोषजनक था, को नोटिस जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को डिजिटाईजेशन कार्य की समीक्षा हेतू सभी सुपरवाईजरों व सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसके उपरांत जारी रिपोर्ट अनुसार इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या 57 के  बीएलओ राजीव खुराना, मतदान केन्द्र संख्या 94 के बीएलओ मंदीप सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 117 के बीएलओ दर्शन सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 126 के बीएलओ राजीव गाबा, मतदान केन्द्र संख्या 127 के बीएलओ परवीन कुमार, मतदान केन्द्र संख्या 105 के बीएलओ जगदीप, मतदान केंद्र संख्या 112 के बीएलओ शिरीष, मतदान केन्द्र संख्या 122 की बीएलओ श्रीमती मनजीत कौर, मतदान केन्द्र संख्या 146 के बीएलओ रवि, मतदान केन्द्र संख्या 196 की बीएलओ श्रीमती नीलम का डिजिटाईजेशन कार्य 20 प्रतिशत से कम व पुन: असंतोषजनक पाया गया।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि इन बी.एल.ओ. को उक्त कार्य परम अग्रता से करने बारे संबंधित सुपरवाईजरों द्वारा दूरभाष के माध्यम से बार-बार मौखिक निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इस आधार पर प्रतीत होता है कि इन बी.एल.ओ. द्वारा गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में रूचि नहीं ली गई जोकि संबंधित की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है तथा भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है तथा सभी 10 बी.एल.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए है।
उन्होंने सभी सुपरवाईजरों व संबंधित सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीन पड़ने वाले मतदान केन्द्रों पर गणना फार्म की डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे व अपने मतदान केन्द्रों पर ए.एस.डी.डी. सूची को अंतिम रूप देकर बीएलओ व बीएलए की मीटिंग भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायत अनुसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।

10 बीएलओ को नोटिस जारी-अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर, 6 जुलाई-निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार इस समय बी.एल.ओ. द्वारा गणना प्रपत्रों की एकत्रण व डिजिटाईजेशन किया जा रहा है, जिसके संबंध में उक्त वर्णित पत्रों के माध्यम से बी.एल.ओ., जिनका डिजिटाईजेशन का कार्य असंतोषजनक था, को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को डिजिटाईजेशन कार्य की समीक्षा हेतू सभी सुपरवाईजरों व सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसके उपरांत जारी रिपोर्ट अनुसार इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या 57 के बीएलओ राजीव खुराना, मतदान केन्द्र संख्या 94 के बीएलओ मंदीप सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 117 के बीएलओ दर्शन सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 126 के बीएलओ राजीव गाबा, मतदान केन्द्र संख्या 127 के बीएलओ परवीन कुमार, मतदान केन्द्र संख्या 105 के बीएलओ जगदीप, मतदान केंद्र संख्या 112 के बीएलओ शिरीष, मतदान केन्द्र संख्या 122 की बीएलओ श्रीमती मनजीत कौर, मतदान केन्द्र संख्या 146 के बीएलओ रवि, मतदान केन्द्र संख्या 196 की बीएलओ श्रीमती नीलम का डिजिटाईजेशन कार्य 20 प्रतिशत से कम व पुन: असंतोषजनक पाया गया। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि इन बी.एल.ओ. को उक्त कार्य परम अग्रता से करने बारे संबंधित सुपरवाईजरों द्वारा दूरभाष के माध्यम से बार-बार मौखिक निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इस आधार पर प्रतीत होता है कि इन बी.एल.ओ. द्वारा गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में रूचि नहीं ली गई जोकि संबंधित की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है तथा भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है तथा सभी 10 बी.एल.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए है। उन्होंने सभी सुपरवाईजरों व संबंधित सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीन पड़ने वाले मतदान केन्द्रों पर गणना फार्म की डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे व अपने मतदान केन्द्रों पर ए.एस.डी.डी. सूची को अंतिम रूप देकर बीएलओ व बीएलए की मीटिंग भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायत अनुसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

व्यासपुर, 6 जुलाई-उप मंडल अधिकारी (ना.) डॉ कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार व्यासपुर रविंद्र कुमार व साढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिये कहा । वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से दो शिकायतों मौके पर ही समाधान कर दिया गया और एक शिकायत संबंधित विभाग को समाधान हेतु भेज दी गई
  उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इस दिशा में एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतें बिना किसी संकोच के शिविर में प्रस्तुत करें।
उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी समाधान शिविर में लाई जा सकती हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होता है, उनका मौके पर ही निवारण कर दिया जाता है, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
  समाधान शिविर में सीडीपीओ किरण बाला, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई रिंकल, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई जतिन, पब्लिक हेल्थ से जेई रामदास मार्केट कमेटी व्यासपुर से रामकुमार स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेश कुमार, नगर पालिका साढौरा से तेजिंदर, क्रिड विभाग से विनोद कुमार,पशुपालन विभाग से सुरेंद्र कुमार, ग्राम सचिव अनिल कुमार, चेलाराम पटवारी, उपमंडल अधिकारी कार्यालय से लिपिक मोहित, अश्विनी धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्यासपुर, 6 जुलाई-उप मंडल अधिकारी (ना.) डॉ कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार व्यासपुर रविंद्र कुमार व साढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिये कहा । वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से दो शिकायतों मौके पर ही समाधान कर दिया गया और एक शिकायत संबंधित विभाग को समाधान हेतु भेज दी गई उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इस दिशा में एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतें बिना किसी संकोच के शिविर में प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी समाधान शिविर में लाई जा सकती हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होता है, उनका मौके पर ही निवारण कर दिया जाता है, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। समाधान शिविर में सीडीपीओ किरण बाला, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई रिंकल, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई जतिन, पब्लिक हेल्थ से जेई रामदास मार्केट कमेटी व्यासपुर से रामकुमार स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेश कुमार, नगर पालिका साढौरा से तेजिंदर, क्रिड विभाग से विनोद कुमार,पशुपालन विभाग से सुरेंद्र कुमार, ग्राम सचिव अनिल कुमार, चेलाराम पटवारी, उपमंडल अधिकारी कार्यालय से लिपिक मोहित, अश्विनी धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

जलभराव से मुक्ति के लिए युद्धस्तर पर काम के आदेश, सीटीएम बोले, कचरा न फेंकें, सफाई में सहयोग करें नागरिक पानी निकासी में आ रही रुकावटों का तुरंत करें समाधान, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - सीटीएम पीयूष गुप्ता बारिश के बीच नालों की सफाई का जायजा लेने सड़कों पर उतरे नगराधीश, दिए कड़े निर्देश शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: मानसून की आहट के साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नालों की सफाई का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बारिश के बीच नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने खुद सड़कों पर उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर सहित कई जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई कार्य की जमीनी हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता ने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ नालों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां कहीं भी नालों के भीतर पानी की निकासी में रुकावट है, उसे बिना किसी देरी के तुरंत दूर किया जाए। सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को जलभराव से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें साफ करने के आदेश दिए। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से भी सीधे बातचीत की और जलभराव के संबंध में उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सीटीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने समझाया कि कचरा फेंकने से नाले ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मामूली बारिश में भी पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी फील्ड में रहकर नियमित नालों व सीवरेज सफाई का जायजा लें। जहां भी सीवरेज व नाला ब्लॉक नजर आए, तुरंत उसकी सफाई कराएं। ताकि बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। - Jagadhri News