10 बीएलओ को नोटिस जारी-अतिरिक्त उपायुक्त
यमुनानगर, 6 जुलाई-निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार इस समय बी.एल.ओ. द्वारा गणना प्रपत्रों की एकत्रण व डिजिटाईजेशन किया जा रहा है, जिसके संबंध में उक्त वर्णित पत्रों के माध्यम से बी.एल.ओ., जिनका डिजिटाईजेशन का कार्य असंतोषजनक था, को नोटिस जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को डिजिटाईजेशन कार्य की समीक्षा हेतू सभी सुपरवाईजरों व सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसके उपरांत जारी रिपोर्ट अनुसार इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या 57 के बीएलओ राजीव खुराना, मतदान केन्द्र संख्या 94 के बीएलओ मंदीप सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 117 के बीएलओ दर्शन सिंह, मतदान केन्द्र संख्या 126 के बीएलओ राजीव गाबा, मतदान केन्द्र संख्या 127 के बीएलओ परवीन कुमार, मतदान केन्द्र संख्या 105 के बीएलओ जगदीप, मतदान केंद्र संख्या 112 के बीएलओ शिरीष, मतदान केन्द्र संख्या 122 की बीएलओ श्रीमती मनजीत कौर, मतदान केन्द्र संख्या 146 के बीएलओ रवि, मतदान केन्द्र संख्या 196 की बीएलओ श्रीमती नीलम का डिजिटाईजेशन कार्य 20 प्रतिशत से कम व पुन: असंतोषजनक पाया गया।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि इन बी.एल.ओ. को उक्त कार्य परम अग्रता से करने बारे संबंधित सुपरवाईजरों द्वारा दूरभाष के माध्यम से बार-बार मौखिक निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इस आधार पर प्रतीत होता है कि इन बी.एल.ओ. द्वारा गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में रूचि नहीं ली गई जोकि संबंधित की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है तथा भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है तथा सभी 10 बी.एल.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए है।
उन्होंने सभी सुपरवाईजरों व संबंधित सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीन पड़ने वाले मतदान केन्द्रों पर गणना फार्म की डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे व अपने मतदान केन्द्रों पर ए.एस.डी.डी. सूची को अंतिम रूप देकर बीएलओ व बीएलए की मीटिंग भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायत अनुसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।