भोरे: खोरही के पास वाहन जांच के दौरान 18 लीटर शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
थाना क्षेत्र के खोरही के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के भिंगारी बाजार निवासी कृष कुमार के रूप में हुई है।