भोरे: शंकर सिंह उo विo चकिया हुसेपुर में 4 माह बाद भी प्रभार का नहीं हुआ आदान-प्रदान,पूर्व प्रभारी पर लगा अनियमितता का आरोप
प्रखंड के श्री शंकर सिंह उच्च विद्यालय चकिया हुसेपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दूसरे विद्यालय में योगदान कर लेने के चार माह बाद भी वित्तीय और गैर वित्तीय प्रभार का आदान-प्रदान नहीं हो सका है। जिसके कारण विद्यालय में कार्य प्रभावित है। विद्यालय में कोई शैक्षणिक या गैर शैक्षणिक गतिविधियों से लेकर स्टेशनरी खरीदारी हो फंड की समस्य उत्पन्न हो जाती है।