भोरे: रकबा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड में शामिल 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना क्षेत्र के रकबा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड में शामिल 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। भोरे थाने में 22 अक्टूबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार चारों अभियुक्त रकबा गांव निवासी किरण देवी उर्फ किरण कुमारी, विजय सिंह, पनवा देवी तथा सर्वजीत सिंह शामिल है।