भोरे: बडहरा गांव में खेत में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, मां और भाई हुए घायल
भोरे थाना क्षेत्र के बडहरा गांव में खेत में धान की रोपनी के दौरान एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मां और उसका भाई घायल हो गया। जिनको इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में लाया गया। मृतक बडहरा गांव निवासी दरोगा देवान का पुत्र दिलशाद देवान बताया जा रहा है। वहीं घायलों में दिलशाद की मां ताथा उसका भाई शामिल है।