भोरे: खजुरहा में हुए गोलीकांड में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, उजले रंग के गमछे से मुंह ढक कर आए थे दो अपराधी
थाना क्षेत्र के खजुराहा में स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे शख्स पर हुए गोली कांड में घायल शख्स के फर्द बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात अपराधी द्वारा गोली चलाए जाने का आरोप लगाया गया है। घायल नोनिया छापर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि गैरेज पर बैठे थे इसी बीच मुझ पर गोली चलाई गई।