भोरे: सिसई टोला भटवालिया में पानी बहाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी हुए जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवालिया गांव में पानी बहाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें पति-पत्नी जख्मी हो गए। मामले में 10 दिन बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक सिसई टोला भटवलिया गांव निवासी मुमताज अहमद के पड़ोसी के घर से उनके घर की तरफ पानी बह रहा था। 27 जून को जब हुए मना करने गए तो पड़ोसियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।