सहारनपुर: ईदगाह रोड पर वुड क्राफ्टिंग पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़, दो दिन से चल रही है शूटिंग
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में ईदगाह रोड स्थित गुघाल मेला स्थल पर रविवार दोपहर एक बजे हुई फिल्म की शूटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले दो दिनों से यहां वुड क्राफ्टिंग को लेकर बनाई जा रही मूवी की शूटिंग चल रही है। शूटिंग की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी।