बांका: करमटांड़ गांव के पास पुलिस ने एक लावारिस शव बरामद किया, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ
Banka, Banka | Jan 3, 2026 बांका जिले के बेलहर पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात शव बरामद किया। शव की बरामदगी करमटांड़ गांव के बगल स्थित हरिहर धाम के पास बने चेक डैम से किया गया। वहीं शनिवार की शाम 4 बजे शव का पोस्टमार्टम कर शव की पहचान के लिए रखा गया। । इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर करमटांड़ गांव के बगल स्थित हरिहर धाम के पास बने चेक डैम से एक शव बरामद किया।