बांका: आरएमके मैदान में डीएम द्वारा इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला का उद्घाटन
Banka, Banka | Jan 3, 2026 शहर के आरएमके मैदान में युग संस्कृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला का उद्घाटन शनिवार की दोपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर मेला संयोजक भोला प्रसाद सहित सहयोगी साथी शिवशंकर तांती, अजय यादव, हरिनंदन प्रसाद, चंदन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।