बांका: झिरवा के पास बकरी को बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jan 3, 2026 बांका कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित झिरवा के समीप शनिवार की दोपहर 1:00 बजे बकरी को बचाने में बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार बरमसिया निवासी शंभू मंडल बाइक से बांका आ रहा था।इस दौरान झिरवा के पास एक बकरी बाइक से आगे आ गई।जिसे बचाने के क्रम में वह गिरकर जख्मी हो गया