बांका: खेल भवन के पास नगर परिषद के सभापति ने दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित किए
Banka, Banka | Jan 3, 2026 बांका जिला खेल भवन के समीप शनिवार की सुबह 10:00 बजे नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा ने दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद के द्वारा लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सभापति बालमुकुंद सिंह ने भी दो दर्जन से अधिक दिव्यांगों एवं वृद्ध जन के बीच कंबल का वितरण किया।