बांका: मल्हातरी गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट, महिला हुई जख्मी
Banka, Banka | Jan 3, 2026 बांका जिले के मल्हातरी गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। शनिवार की सुबह 11:00 बजे महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी महिला दुलारी देवी पति अरुण सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसके देवर संजीव सिंह और गौतनी बोनी देवी ने उसके साथ मारपीट की जिसमें वह जख्मी हो गई।