गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत सचिवालय में प्रमाण पत्रों से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बुधवार को 11 बजे गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत सचिवालय में प्रमाण पत्रों से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने जाति, आय, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर्जनों आवेदन जमा किए।