दतिया नगर: रिटायर्ड शिक्षक को क्रमोन्नति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, जांच के दिए निर्देश
मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग के खिलाफ एक रिटायर्ड शिक्षक ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई। रिटायर शिक्षक श्रीराम बुधौलिया ने कलेक्टर स्वप्नील बनखेड़े के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल सका।