चूरू: कांग्रेस के पास कोई मिशन नहीं, केवल काका थे: विधायक हरलाल सहारण ने जीत के बाद राहुल कस्वां पर निशाना साधा
Churu, Churu | Nov 25, 2026 चूरू जिला प्रमुख चुनाव में बुधवार को भाजपा की जीत के बाद विधायक हरलाल सहारण ने इसे पार्टी के आम कार्यकर्ता की जीत बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह जीत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के 40 साल के राजनीतिक संघर्ष और भाजपा सरकार के तीन साल के कामकाज पर जनता की मोहर है।