रायबरेली में दबंगों की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने आम रास्ते पर जानवर बांधकर ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। विरोध करने पर बच्चों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। देखिए ये रिपोर्ट।
मामला रायबरेली जिले के ग्राम सभा बेला खारा गोसुवापुर गांव का है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही लालता प्रसाद, रामसनेही और श्याम सुंदर ने घर के सामने आने-जाने वाले आम रास्ते पर जानवर बांध रखे हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है।
पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसके बच्चे विरोध करते हैं तो दबंग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि पहले भी आरोपियों पर उसके ताऊ के लड़के की हत्या का आरोप है, इसलिए उसे अपने बच्चों की जान का खतरा सता रहा है।
पीड़ित ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दो बार थाने में तहरीर देने और 112 पर शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं ग्राम प्�
Rae Bareli, Raebareli | Sep 15, 2026