बीसलपुर: तहसील परिसर में सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में आजाद समाज पार्टी ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव एवं बरेली मंडल प्रभारी नईम रज़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। पार्टी ने इस पूरी घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग