रिविलगंज: रिवील गंज बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से बदमाश साढ़े नौ लाख के आभूषण लेकर भागे, पुलिस जांच में जुटी
रिवील गंज बाजार में सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने चकमा देकर एक ज्वेलरी दुकान से करीब साढे 9 लख रुपए मूल्य के सोने की आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही आभूषण का डिब्बा काउंटर पर रखा बदमाश सहयोगी के साथ लेकर भाग निकला।