छतरपुर: सिविल लाइन पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप समेत ₹6 लाख का माल जब्त
छतरपुर की सिविल लाइन और ओरछा रोड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में भैंस चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी की भैंसें और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त माल की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसकी जानकारी CSP ने बुधवार की दोपहर 2:30 बजे दी है