रोह: 27 कट्ठा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की हत्या और पांच लोग घायल, गोरियारी पहुंचे एसपी अभिनव धीमान
Roh, Nawada | Nov 18, 2026 नवादा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रोह थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में 27 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में कमलेश यादव की हत्या कर दी गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान पुलिस टीम और थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।