सदर: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज हो गई हैं
वडनगर से काशी सेवा संकल्प बाईक यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु मैदान में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है और सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।