गोरखपुर: राप्ती नदी में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया, रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में राप्ती नदी में एक युवक के डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक नदी के गहरे पानी में डूबता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान नदी में तैनात जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।जल पुलिस के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया