कुर्था: अरवल में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस रही सतर्क
Kurtha, Arwal | May 24, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच एवं रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।