प्रतापगढ़: प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कोर कमेटी की बैठक की
प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में उन्होंने शासन की विकास योजनाओं और संगठनात्मक कार्यों की गहन समीक्षा की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और आगामी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।