अजयगढ़: अजयगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 1344.8 मिमी बारिश दर्ज
इस मानसून सीजन में अजयगढ़ क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। एक जून से एक सितम्बर तक अजयगढ़ वर्षामापी केंद्र में 1344.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले के सभी वर्षामापी केंद्रों में अजयगढ़ में अब तक सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। लगातार हुई बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले और जलस्रोतों में पानी का स्तर बढ़ा है। वहीं किसानों को भी अच्छी बारिश से राहत मिली है और ख