अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 10 बुजुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एम्स रायपुर भेजा गया सूरजपुर, जिले के 10 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद के निःशुल्क उपचार के लिए आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर रवाना किया गया। यह सुविधा केंद्र सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही है। चयनित लाभार्थियों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।