फतुहा: स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव सैदपुर गौरैया स्थान पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले
Fatwah, Patna | Aug 11, 2025 फतुहा स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव सैदपुर गौरैया स्थान पहुंचे है। पुनपुन नदी में स्नान करने के क्रम में डूब कर मौत हुए बिट्टू कुमार और धर्मेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया है। साथ ही उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जितना मदद हो सकेगा हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर धर्मवीर गोप,मोहन ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे हैं।