फतुहा: पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से पुनाडीह पंचायत के सभी गांवों में घुसा पानी
Fatwah, Patna | Aug 10, 2025 पुनाडीह पंचायत के सभी गांवों में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया है। बघार में लगा सभी तरह का फसल डूबकर बर्बाद हो गया है। पशु चारा भी समाप्त हो गया है। सरकार की ओर से कोई मदद नहीं पहुंचाया गया है। स्थानीय विधायक द्वारा आने-जाने के लिए हर गांव में नाव उपलब्ध कराया गया है। मुखिया मनोज कुमार ने सरकार से जल्द पशु चारा व राहत पहुँचाने की मांग किया है।