फतुहा: फतुहा फोर लेन पर नूतन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Fatwah, Patna | Aug 10, 2025 फतुहा फोर लेन पर नूतन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक फतुहा नोहटा मोहल्ला निवासी तेजू यादव के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। बताया जाता है कि शिवम कुमार एक बाइक पर तीन दोस्तों के साथ बैठकर खुसरूपुर की ओर जा रहा था। घटना होते ही दोनों बाइक सवार दोस्त भाग गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।