फतुहा: नदी पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Aug 11, 2025 नदी थाना की पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों चोर की गिरफ्तारी ग्रामीणों की सूचना पर कच्ची दरगाह से हुई है। दोनों चोर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला दीपक कुमार व दीपु कुमार है। दोनों की निशान देही पर रुस्तमपुर के एक शराब माफिया मनोज कुमार के घर से तीनों बाइक बरामद किया है। मौके से मनोज भागने में सफल रहा है।