कबीरधाम जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सहभागिता से विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों के सुझाव और स्थानीय जरूरतों के आधार पर रोजगार, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण एवं स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण के कार्यों की पहचान की जा रही है।
विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिन का रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का प्रावधान है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गांवों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
#ViksitBharatGRamG #RuralDevelopment #EmploymentGeneration #GramPanchayat #Kabirdham