जौरा विधायक पंकज उपाध्याय पर चरनोई भूमि कब्जाने का आरोप, दर्जनों किसानों ने SDM कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र में रसोंधना की जमीन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दर्जनों किसान जौरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विधायक पंकज उपाध्याय पर चरनोई भूमि सहित बीहड़ की जमीन पर कब्जा करने के कई गंभीर आरोप लगाए।
किसानों का कहना है कि रसोंधना क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्रियां फर्जी तरीके से कराई गई हैं। आरोप है कि बीहड़ में मौजूद तालाब को तोड़कर जमीन को समतल कर जोत लिया गया और उस पर कब्जा कर लिया गया।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बीहड़ की चरनोई भूमि पर भी कब्जा किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक वहां तिवरिया बनाकर उसमें बंदूकधारी लोगों को रखा गया है, जो किसानों और ग्रामीणों को धमकाते हैं।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जमीन के चारों तरफ बाउंड्री कराकर करंट तक डाल दिया गया है, जिससे वहां जाना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा है।
किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जमीन की रजिस्ट्रियों एवं कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।@
#मुरैना #morena #जौरा #विधायक BJP Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Narendra Singh Tomar Collector Office Morena Shiv Mangal Singh Tomar Jitu Patwari CM Madhya Pradesh