दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
मुरैना के थाना चिन्नौनी क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को रैनू की मृत्यु के बाद हुई जांच में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई थी। मामले में थाना चिन्नौनी में अपराध क्रमांक 98/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पंकज उर्फ नंदू वैश और लाखन सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।