सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, एक आरोपी पर मामला दर्ज
मुरैना में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने के मामले में थाना माताबसैया पुलिस ने दतहरा गांव निवासी एक आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम दतहरा निवासी आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 128/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस की साइबर और मीडिया सेल सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाह या भड़काऊ पोस्ट को बिना सत्यापन के शेयर या फॉरवर्ड न करें और ऐसी सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।