जमुई: चंद्रदीप थाना के एसआई पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 चंद्रदीप थाना में तैनात एक एसआई पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार करीब 3 बजे पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि मुंगेर निवासी उक्त एसआई ने शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया और अब विवाह से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।