शेखपुरा के चर्चित उत्तम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
बिहार के शेखपुरा जिले में चर्चित उत्तम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी उदय यादव और उसके भगिने को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Sheikhpura #Bihar #CrimeNews #MurderCase #Police #BreakingNews