जमुई: उझण्डी में माचिस नहीं देने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने लोहे की रॉड से एक व्यक्ति को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के उझंडी में माचिस नहीं देने पर पड़ोसी पिता- पुत्र ने लोहे की रॉड से मारकर सुबोध रविदास को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद रविवार की देर रात 10:00 बजे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।