गंगधार झालावाड़
उन्हेल नागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा और दीपावली मिलन समारोह!
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड के उन्हेल नागेश्वर में गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ मंदिर परिसर में हुआ नववर्ष के पंचांग का वाचन। पंडित नंदलाल व्यास ने बताया वर्षफल इस साल फसल सामान्य रहने और अच्छी बारिश के संकेत!गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। #GovardhanPuja #DiwaliMilan #UnhelNageshwar #JhalawarNews #Gangdhar RajasthanNews FestivalVibes NavvarshPanchang GauSeva