बालाघाट: सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में बड़ी लापरवाही, बाघ देखने जिप्सी से उतरे पर्यटक; वीडियो वायरल
दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 13 जून का है, जो 15 जून की सुबह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया। वायरल वीडियो में बाघ का दीदार करने पहुंचे पर्यटक जंगल सफारी के दौरान जिप्सी वाहन से उतरकर घूमते और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे